फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   political news

विधानसभा चुनाव ही न लड़े विपक्ष तो बेहतर : धर्मबीर

Fri, 09 Aug 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
political news
विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को टक्कर देने का दम किसी भी विपक्षी पार्टी में नहीं है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह का तो यहां तक कहना है कि अगर विपक्ष में दिमाग है तो उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए। धर्मबीर वीरवार की देर शाम भाजपा नेता महेंद्र पहलवान के कार्यालय पर पहुंचे थे। सांसद धर्मबीर का कहना है कि धारा 370 के हट जाने से देश और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बन चुका है। ऐसे में विपक्ष को महज हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार ने संविधान के साथ छेड़छाड़ किए बिना ही देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया है। देश के विकास के लिए जरूरी है कि अगले 20 सालों तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री और अमित शाह देश के गृह मंत्री बने रहे। उन्होंने कहा कि अब देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर उन्होंने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज मृदुभाषी, अपने फैसले पर अडिग रहने वाली और दूरदर्शी नेता था। उनका जाना न केवल राजनीति के लिए बल्कि देश के लिए गहरी क्षति है। इस मौके पर हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री, युवा भाजपा नेता कृष्ण जाखौदा और सुनील खत्री स्वीमिंग कोच समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed