फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal

विस चुनाव में नहीं चलेगा हुड्डा परिवार का सियासी बम : सांसद

Mon, 08 Jul 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
politcal
पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पलवल के एक समारोह में अगले 15 दिनों में कोई सियासी बम फोड़ने वाले बयान पर भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में हुड्डा परिवार का सियासी बम नहीं चला। ऐसा ही जवाब प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भी इस परिवार को देगी। सांसद शर्मा रविवार को झज्जर की पंजाबी धर्मशाला में मदनलाल ढींगड़ा की स्मृति में आयोजित एक हॉल की आधारशिला रखने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने पाटत की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का फैसला ले रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने वंशवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति की है। जनता ऐसी पार्टियों व ऐसे नेताओं से तौबा कर चुकी है। इससे पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित समारोह में भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से ही सीएम व भाजपा का एक ही नारा रहा है वह है हरियाणा एक और हरियाणवी एक। उसी को सार्थक करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने समारोह में उपस्थित युवाओं से मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में पर्ची व खर्ची का दौर खत्म हो चुका है। इसलिए जो युवा मेहनत करेंगे उनके लिए सरकारी नौकरी में लगना कोई मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही फरूखनगर से वाया झज्जर होकर चरखी दादरी जाने वाली रेल की भी सीटी यहां की जनता को सुनाई देगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, पालिका अध्यक्ष कविता नंदवानी, पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, भाजपा जिला सचिव मनीष बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed