फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal

आंदोलनकारी किसानों का साथ दें इनेलो कार्यकर्ता : अभय चौटाला

Thu, 10 Dec 2020 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
politcal
इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन खेती संबंधी कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बुधवार को टीकरी बार्डर पर आंदोलनकारी किसानों से बातचीत की। इस मौके पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इनेलो का हरेक कार्यकर्ता इस आंदोलन में किसानों के साथ है और सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि इन कानूनों के बनने से पहले ही उनकी पार्टी की तरफ से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को ज्ञापन देकर उपरोक्त कृषि कानून नहीं बनाने की मांग की गई थी। इनेलो ने इन कानूनों का सबसे पहले विरोध करना शुरू किया। आज भी पार्टी इन कानूनों के खिलाफ है। ये कानून लागू हुए तो किसान आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएंगे और हजारों किसानों को खेती छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अगर इन तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया और कृषि उपज के अधिकतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी नहीं दी तो किसान आंदोलन अधिक प्रचंड रूप धारण कर लेगा। जिसका खामियाजा न केवल सरकार बल्कि भारतीय जनता पार्टी को सीधे रूप से भी उठाना पड़ेगा। इस मौके पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता अभय चौटाला के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed