फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   policy

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर अपना पंजीकरण अवश्य कराए किसान : संजय जून

Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
policy
डीसी संजय जून ने कहा कि झज्जर जिले के सभी गांवों में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण के कार्य में तेजी लाए जाए। साथ ही सभी उपमंडल अधिकारी (ना.) अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को फसल पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पंजीकरण के कार्य की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे। उन्होंने यह निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने इससे पहले वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झज्जर सहित राज्य के सभी जिलों में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों के पंजीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं इस कार्य के बारे में नियमित रूप से जानकारी ले रहे हैं ऐसे में फसल पंजीकरण के कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। संजय जून ने वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत झज्जर जिले में फसल पंजीकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सभी सीएससी के माध्यम से इस कार्य को शीघ्रता से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि पटवारी, ग्राम सचिव व नंबरदार गांव-गांव में किसानों को फसल पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। फसल पंजीकरण कराना खरीफ सीजन की फसल उगाने वाले किसानों के साथ-साथ उन किसानों के लिए भी है जिन्होंने अपना खेत खाली छोड़ा हुआ हो या फिर ऐसी फसल उगाई हो, जिसकी खरीद सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य की बजाए खुले बाजार में होती है। सभी किसान मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण अवश्य कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed