फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   policy

44.51 करोड़ से जगमग हुआ जिला, पांच साल में बने सात नए सब स्टेशन

Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
policy
जिले में बिजली आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ बनाने, उपभोक्ताओं को बकाया बिलों से राहत पहुंचाने, ऊर्जा संरक्षण के लिए एलईडी बल्ब वितरण आदि पर पांच साल के दौरान 44.51 करोड़ रुपये के कार्य हुए है। शहरों की तर्ज पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत झज्जर जिले के 16 गांवों को 15 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में इस दौरान सात नए सब स्टेशन खोले गए। इनमें बादली विधानसभा क्षेत्र में तीन, झज्जर में दो, बहादुरगढ़ व बेरी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक नया सब स्टेशन खोला गया। बिजली आपूर्ति तंत्र को मजबूत करने के लिए इस अवधि के दौरान 423.45 किमी लंबी प्रसारण लाइनें बिछाई गई। विधानसभा वार बादली विस क्षेत्र में 138.57, बहादुरगढ़ विस क्षेत्र में 55.51 किमी, झज्जर में 133.02 किमी तथा बेरी में 96.35 किमी नई लाइनें बिछाई गई।
विज्ञापन

1510 नए ट्रांसफार्मर लगाए
सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में 1510 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। विधानसभा वार बात करें तो बादली में 478, बहादुरगढ़ में 420, झज्जर में 297 तथा बेरी विधानसभा क्षेत्र में 315 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके है। झज्जर जिले में 51,096 उपभोक्ताओं ने हरियाणा सरकार की बिजली बिल जुर्माना माफी योजना का लाभ उठाया। इस योजना के तहत बादली विस क्षेत्र के 15591, बहादुरगढ़ के 14355, झज्जर के 11522 तथा बेरी में 9628 उपभोक्ताओं को बिजली बिल जुर्माना माफी योजना के तहत करोड़ों रुपये की राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में अब तक उपभोक्ताओं को दो लाख, सात हजार, सात सौ एलईडी बल्ब वितरित किए जा चुके हैं। जारी रिपोर्ट में बिजली सुधार के लिए 44.51 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। बादली विस क्षेत्र में 15.56 करोड़ रुपये, बहादुरगढ़ में 7.52 करोड़ रुपये, झज्जर विस क्षेत्र में 11.48 करोड़ रुपये तथा बेरी विधानसभा क्षेत्र में 9.95 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके जैन, अधीक्षण अभियंता, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed