फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police rescues kidnapped worker, seven accused arrested

पुलिस ने अपहृत श्रमिक को छुड़ाया, सात आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police rescues kidnapped worker, seven accused arrested
झज्जर। शहर के बाईपास के नजदीक वीरवार की देर शाम को एक प्रवासी श्रमिक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से वीरवार मध्य रात्रि को सोनीपत के सिसाना गांव से आरोपियों को गिरफ्तार कर श्रमिक को भी छुड़ा लिया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद हमीदुल व शाहजमल दोनों निवासी जिला कूचबिहार पश्चिम बंगाल, अजय, पंकज, सन्नी व रवि चारों निवासी गांव सिसाना जिला सोनीपत और अंकित निवासी गांव रिढाउ जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में अपहरण की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पैसे के लेनदेन के कारण आरोपियों ने श्रमिक का अपहरण किया था।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक नरसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के अपहरण के मामले की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले के सात आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अमीनुर शेख निवासी कूचबिहार पश्चिम बंगाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपी एक गाड़ी में सुदर्शन मोहनतो निवासी कूचबिहार पश्चिम बंगाल को वीरवार की देर शाम को झज्जर-बेरी रोड पर स्थित एक भट्ठा से जबरदस्ती उठाकर एक गाड़ी में डाल कर ले गए थे। अपहरण के उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश दुग्गल द्वारा मामले पर गहनता से कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। इस पर डीएसपी राहुल देव के मार्गदर्शन में थाना शहर झज्जर व अपराध जांच शाखा झज्जर की संयुक्त पुलिस टीम ने साइबर सेल झज्जर की मदद से कार्रवाई अमल में लाई गई। टीम ने मामले के सातों आरोपियों को जिला सोनीपत क्षेत्र से काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed