फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police personnel accused of threatening watchmen, SHO said there is no such thing

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस कर्मी पर चौकीदारों को धमकाने का आरोप, एसएचओ बोले ऐसी कोई बात नहीं

Thu, 26 Sep 2024 07:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of threatening watchmen, SHO said there is no such thing
झज्जर। शहर के मुख्य बाजार में तैनात चौकीदारों ने एक पुलिस कर्मी पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने देर रात तीन बजे व्यापार मंडल के प्रधान के घर जाकर इसकी शिकायत की। इसके बाद व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने ग्रुप में चौकीदार की शिकायत करते हुए वीडियो जारी की। दावा किया गया है कि पुलिस कर्मी ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि दो चौकीदारों के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने यह वीडियाे डीसीपी को व्हाट्सअप पर भेजा, जिसके बाद शहर पुलिस व सीआईडी हरकत में आई। मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। बाद में व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा और पुलिस कर्मी को भी बातचीत के लिए थाने में बुलाया गया। व्यापार मंडल झज्जर के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि रात को चौकीदारों के साथ अभद्र व्यवहार करने व हाथापाई की शिकायत उन्होंने देर रात उनसे की है। इसके बाद डीसीपी को सुबह मैसेज किया गया था। बाद में एसएचओ ने आकर गलती मानी है और कहा कि चुनाव के बाद संबंधित कर्मचारी को यहां से हटवा दिया जाएगा। फिलहाल उसकी नाइट ड्यूटी हटा दी गई है। शहर थाने के एसएचओ बलदेव सिंह ने कहा कि मारपीट या अभद्र व्यवहार का कोई मामला नहीं है। पुलिस कर्मी ने चौकीदारों से सिर्फ संदिग्ध लोगों की आईडी देखने के लिए कहा था। संबंधित पुलिस कर्मी ने अपनी गलती मानी है और उसे समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed