{"_id":"68868a323e698468de0f3ec1","slug":"police-pasted-court-notice-at-the-house-of-absconding-accused-of-drug-smuggling-ramveer-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-124397-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा तस्करी में फरार आरोपी रामवीर के घर पुलिस ने चस्पा किया कोर्ट का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा तस्करी में फरार आरोपी रामवीर के घर पुलिस ने चस्पा किया कोर्ट का नोटिस
Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश में दर्ज आपराधिक मामले में फरार आरोपी रामवीर निवासी गांव झामरी के खिलाफ यूपी पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। रविवार को यूपी पुलिस के सिपाही जगेश रामवीर के गांव झामरी स्थित उसके मकान पर आए, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।
यूपी पुलिस के अनुसार ट्रक में पेटियों के ऊपर और पीछे की तरफ गत्ते के कार्टून बोरों में लगे हुए थे, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी। गाड़ी पंजाब से मथुरा डिंग राजस्थान से होते हुए गुजरात जा रही थी और यह गोवर्धन थाना के अंतर्गत पकड़ी गई। गाड़ी में 36 क्विंटल शराब थी। पुलिस ने गाड़ी को तो बरामद कर लिया था, लेकिन गाड़ी चालक हरियाणा के झज्जर जिले के रामवीर फरार हो गया था। अब यूपी पुलिस द्वारा आरोपी की गैरहाजिरी को लेकर न्यायालय के आदेश पर बीएनएसएस की धारा 85 (इश्तिहार) के तहत नोटिस जारी किया गया है।
उक्त नोटिस को आरोपी के मकान पर चस्पा कर दिया गया है, जिसकी कार्रवाई पुलिस द्वारा मौके पर पूरी की गई। पुलिस कर्मी ने मकान के मुख्य द्वार पर नोटिस लगाया गया है, जो आरोपी की गैर मौजूदगी का प्रमाण है। यदि आरोपी अब भी कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो जल्द ही धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी रामवीर निवासी झामरी के खिलाफ गोवर्धन मथुरा में क्राईम 51/25 में 28 जनवरी 2025 को नशा तस्करी करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ 84 बीएनएस की कार्रवाई की जा चुकी है यदि वह अब भी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो 85 बीएनएस की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- उमेश चंद्र यादव, इंस्पेक्टर गोवर्धन जनपद, मथूरा, उत्तर प्रदेश