{"_id":"6473236fdeb604ca390c0393","slug":"police-kept-sitting-outside-the-houses-farmers-reached-delhi-after-down-stairs-from-neighbors-roof-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी नजरबंदी: घर के बाहर बैठी रही पुलिस, पड़ोसियों की छत से उतर दिल्ली पहुंच गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी नजरबंदी: घर के बाहर बैठी रही पुलिस, पड़ोसियों की छत से उतर दिल्ली पहुंच गए किसान
Sun, 28 May 2023 03:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 03:18 PM IST
सार
पहलवानों के समर्थन में पुलिस को चकमा देकर किसान नेता दिल्ली में पहुंच गए। बाघपुर गांव, पार्षद प्रतिनिधि के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। किसानों ने दिल्ली पहुंचकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
घर के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली जाने वाले किसान नेताओं का पुलिस ने नजरबंद कर दिया, लेकिन किसान पुलिस प्रशासन से भी तेज निकले। घरों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे लेकिन किसान नेता पड़ौसियों की छतों के ऊपर से निकल कर दिल्ली पहुंच गए। इतना ही नहीं वे दिल्ली बॉर्डर को भी पार कर गए।
विज्ञापन
किसान नेताओं के घर के बाहर रात को ही पुलिस तैनात कर दी गई थी ताकि किसान नेता दिल्ली न पहुंच पाएं, लेकिन पुलिस की नजबंदी धरी रह गई और किसान नेताओं ने दिल्ली पहुंच कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
बाघपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन की चढूनी की महिला जिला प्रधान ममता कादयान व तेजवीर कादयान के घर पर पुलिस को तैनात किया हुआ है। पुलिस घर के बाहर बैठी रही और किसान नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। जिला पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण उर्फ फोर्ड के घर पर भी पुलिस को तैनात किया गया है और वे अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन
जिले में एडीजीपी स्तर के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिर भी किसान दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने वाले किसान नेताओं व कार्यकर्ताओं में तेजवीर कादयान, ममता कादयान, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, चरण सिंह, सुनील माजरा के अलावा कई किसान शामिल हैं।
जिले में पूरी स्थिति को लेकर शाम को रिपोर्ट आएगी उसके बाद इसका पता चल पाएगा। -शमशेर सिंह, डीएसपी, झज्जर।