{"_id":"b27c319c7e2372f21a2f6cf1b1938e3c","slug":"police-do-the-flag-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों से न डरने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों से न डरने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा को लेकर मंगलवार को झज्जर तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च किया।
एसपी सुमित कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदाता को सुरक्षा का एहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों द्वारा झज्जर व बहादुरगढ़ के ग्रामीण इलाकों खासकर संवेदनशील व अति संवेदनशील गावों में फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने बताया कि जिले का प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का इस्तेमाल करे, मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की कोई रुकावट अथवा चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए ठोस प्रबंध किए गए हैं। डीएसपी झज्जर राजीव कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस की एक टुकड़ी जिसमें थाना प्रबंधक झज्जर, इंचार्ज पुलिस चौकी शहर झज्जर, इंचार्ज पुलिस चौकी दुजाना, इंचार्ज पुलिस चौकी कुलाना, क्यूआरटी तथा एसआईटी झज्जर की टीमों सहित लगभग 100 पुलिस के जवान शामिल थे।
108 पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच
झज्जर। स्थानीय पुलिस लाईन में आरटीमीस अस्पताल गुड़गांव की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 108 पुलिस के जवानों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। गुड़गांव से आये डॉ दीपक कुमार की टीम ने जवानों का स्वास्थ्य जांचा और उचित परामर्श दिया।