{"_id":"6179a8bbb86c4279754ec31a","slug":"police-brought-ashok-nilothi-on-production-warrant-in-connection-with-the-murder-of-the-accused-who-came-on-production-jhjhar-news-rtk6283046179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए आरोपी की हत्या के मामले में अशोक निलोठी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए आरोपी की हत्या के मामले में अशोक निलोठी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। पेशी पर आए व्यक्ति की अदालत परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। हत्या के उपरोक्त मामले में वांछित आरोपी आपराधिक गिरोह के सरगना है। पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रबंधक शहर झज्जर उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि 22 मार्च 2017 को हत्या के एक मामले में पेशी पर लाए गए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आपराधिक गिरोह के सरगना को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। वह किसी अन्य आपराधिक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। आरोपी अशोक उर्फ शौकी प्रधान निवासी गांव निलोठी जिला झज्जर को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
उन्होंने बताया कि थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज मामले के एक आरोपी राजीव उर्फ काला निवासी गांव आसौदा सिवान जिला झज्जर को अंबाला जेल से 22 मार्च 2017 को पेशी के लिए अदालत झज्जर लाया गया था। पेशी के पश्चात जैसे ही आरोपी को वापस वैन में बैठाया जाने लगा तो दो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से राजीव उर्फ काला पर फायर कर दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजीव उर्फ काला को सिविल अस्पताल झज्जर ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त वारदात के बाद दो आरोपियों को पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पार्टी पर भी जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा व दोनों आरोपियों को काबू करने की नीयत से जवाबी फायर किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के पश्चात दोनों आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पूछताछ में पहचान रोहित उर्फ दीपक पुत्र जयपाल निवासी गांव छुड़ानी जिला झज्जर हाल अग्रवाल कॉलोनी नजफगढ़ दिल्ली व सिकंदर उर्फ रोहित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नजफगढ़ दिल्ली के तौर पर की गई थी। उन्होंने बताया कि हत्या के उपरोक्त मामले में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपराधिक गिरोह के सरगना के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, जेल अधिनियम, चोरी व डकैती इत्यादि अनेक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।