फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police arrested two women in the murder case

Haryana Crime: जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, पुलिस ने दो बहुओं को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Sun, 02 Nov 2025 04:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 04:27 PM IST
सार

पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने परिवार की दो बहुओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Police arrested two women in the murder case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गांव कलोई में करीब तीन माह पहले पिता-पुत्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं मृतक पिता खजान की बहुएं हैं। उनको अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी बेटे अशोक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि 6 अगस्त को कलोई गांव निवासी अशोक ने अपने पिता खजान व भाई संजय की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शवों को जला दिया गया था। अशोक ने करीब ढाई माह तक इस बात को राज रखा था। इस मामले का पर्दा तब उठा जब पेंशन कर्मचारी खजान के घर पहुंचा और खजान द्वारा दो माह से पेंशन नहीं लेने की बात कही थी। इस पर उसके बेटे अशोक ने पेंशन कर्मी को खजान की सड़क हादसे में मौत के बारे में बताया था, लेकिन यह बात पेंशन कर्मी को हजम नहीं हुई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने गांव में गुप्तचर लगाकर जानकारी हासिल की, जिसमें खजान व उसके बेटे संजय की मौत संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर अशोक के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। अशोक ने पुलिस को बताया था कि उसकी 6 अगस्त को संजय के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाई-झगडे़ में संजय की उससे हत्या हो गई थी। आवाज सुनकर उसका पिता खजान बाहर आया तो उसने उसकी भी हत्या कर दी थी। अशोक ने पूछताछ में बताया था कि हत्या के बाद शवों को खेतों में जलाया गया, जिसमें उसकी पत्नी मंजू और उसके बडे़ भाई अनिल की पत्नी पूनम ने साथ दिया था। इस मामले के बाद से मंजू व पूनम दोनों फरार थीं। इस मामले में अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया।


चौकी प्रभारी दुलीना उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि खजान व संजय की हत्या के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाएं खजान की बहुएं हैं। दोनों महिलाएं हत्या में शामिल रही हैं। उनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed