{"_id":"69ab3cc15313f21d83060787","slug":"players-won-medals-in-para-national-karate-championship-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-121671-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पैरा नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पैरा नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
-फोटो 83 : प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत कोच
- फोटो : सुयश द्विवेदी अपने पिता कौशलेंद्र नाथ द्विवेदी के साथ।
बहादुरगढ़। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित अंडर-21, सीनियर व पैरा नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। लड़कों और लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया जबकि हरियाणा की टीम यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के बैनर तले मैदान में उतरी। हरियाणा के प्रेसिडेंट रजनेश चौधरी ने बताया कि अंडर-21 लड़कों के मुकाबलों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यप्रकाश ने स्वर्ण पदक जीता।
84 किलोग्राम में कैलाश दलाल ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-21 लड़कियों में 61 किलोग्राम वर्ग में पायल दलाल ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर वर्ग में लड़कों के मुकाबलों में 55 किलोग्राम में सत्यप्रकाश ने कांस्य पदक जीता। सीनियर लड़कियों में 61 किलोग्राम में पायल ने कांस्य और 68 से अधिक किलोग्राम में सीमा ने रजत पदक अपने नाम किया। सीनियर टीम फाइट में आर्यन गजराज ने गोल्ड मेडल हासिल किया।