फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Players of Bahadurgarh dominate the state level karate competition, collect 15 medals

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा में छाए बहादुरगढ़ के खिलाड़ी, 15 पदक बटोरे

Wed, 09 Aug 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 09 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Players of Bahadurgarh dominate the state level karate competition, collect 15 medals
बहादुरगढ़। हरियाणा खेल कराटे संघ द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक हासिल किए। बहादुरगढ़ पहुंचने पर उनका खेल प्रेमियों ने जोदार स्वागत किया। पार्षद जितेंद्र राठी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के कोच सागर राठी ने बताया कि बहादुरगढ़ से जुनून एकेडमी के 22 खिलाड़ियों ने 4 से 6 अगस्त तक आयोजित इस राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें से पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 4 खिलाड़ियों ने रजत व 6 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए। सभी खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। इन सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन अब नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्वर्ण पदक पाने वालों में हेमंत, यूनिक, मेघा, विवेक व दिव्यांश, रजत पदक सानिया, समीक्षा, ड्रोन व दिकेश और कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में जतिन राठी, गर्विश, कार्तिक, जतिन दिपांशु व हिमांशु शामिल रहे। पार्षद जितेंद्र राठी ने कहा कि सभी विजेता खिलाड़ियों ने पदक जीतकर ना केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे हलके व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अपनी लगन व मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इन खिलाड़ियों ने भी पूरी मेहनत व लगन के बलबूते इस मुकाम को हासिल किया है। आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी पूरा महत्व है और खेलों में भी युवाओं के लिए आपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदैव खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां बनाई है और इनेलो की सरकार आने के बाद खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस मौके पर अशोक परनाला, प्रमोद गौरी, अभय, पंकज, अमित, रविराज, दीपक, राजू, सोहिल, विशाल, अंशु मलिक व सागर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed