फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Place determined for rally, public meeting and publicity material

Jhajjar-Bahadurgarh News: रैली, जनसभा और प्रचार सामग्री के लिए स्थान निर्धारित

Thu, 19 Sep 2024 06:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Place determined for rally, public meeting and publicity material
बादली। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को रैली करने के लिए द्वारा स्थान निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित स्थानों पर ही रैलियों का आयोजन किया जा सकेगा। निर्वाचन अधिकारी सतीश यादव ने बताया कि प्रत्याशियों को इन रैलियों के लिए ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

बादली विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव बादली में बस स्टेंड और रावसर तालाब पर रैली की अनुमति होगी जबकि सैनी चौपाल और बड़ी चौपाल में भी जनसभा हो सकेगी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के गांव बाढ़सा में चौपाल और खाटू श्याम मंदिर, बुपनियां में ब्राह्माण और सातयान चौपाल, दादरी तोए में शिवमंदिर, दरियापुर, देवरखाना, में ग्राम सचिवालय, देशलपुर, गुभाना, माजरी, लुकसर, गंगड़वा, जरदकपुर, शाहपुर और पेलपा में सामान्य चौपाल, गोयला कलां, ईस्माईपुर, फैजाबाद में शिव मंदिर, जहांगीरपुर में काद्यान चौपाल और व्यायामशाला, खेड़ी जट्ट में होली चौक, बामड़ोला प्राईमरी स्कूल के सामने जनसभाएं हो सकेंगी। इसके अतिरिक्तविभाग ने होर्डिंग और बैनर लगवाने के लिए भी स्थान निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


हलके में बनाए 198 बूथ
बादली हलके के 192 गांवों के लिए विधानसभा चुनाव में 198 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर शांतिप्रिय चुनाव करवाने के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के लिए बैलेट पेपर से वोट डालने की सुविधा होगी। सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होंगे जबकि क्रिटिकल बूथों पर विशेष चौकशी अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed