{"_id":"6581e9f25edb9e7e8d00d224","slug":"pipeline-broken-during-digging-people-yearn-for-water-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6466-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूटी, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूटी, पानी को तरसे लोग
Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर से बहादुरगढ़ जाने वाले गैस गोदाम मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण की वजह से पेजयल आपूर्ति करने वाले पाइप टूट गई। जिस कारण घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है लोग पीने के पानी को तरस गए हैं। लोगों का कहना है कि न तो पीडब्ल्यूडी बीएंडआर और न ही जन स्वास्थ्य विभाग इस तरफ ध्यान दे रहा है। जलभराव की समस्या भी बनी है।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा गैस गोदाम मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल एक तरफ का सीसी रोड बनाया जा रहा है। इसका काफी हद तक काम हो चुका है, लेकिन इस रोड की खोदाई के दौरान यहां लगी पेयजल कनेक्शन टूट गए थे। इसके चलते घरों में पानी आना बंद हो गया। पेयजल लाइन टूटने के कारण सप्लाई का पानी घरों में नहीं आता है और बाहर की जमा हो जाता है। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इसकी गुहार पार्षद से लगा चुके हैं। पार्षद ने अपने स्तर पर यहां पानी के टैंकर की व्यवस्था करवा रखी है।पानी जमा होने के कारण नींव बैठने का खतरा बना हुआ है। मकान को दिक्कत आ रही है। पानी की भी समस्या है। कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
कुसुम देवी
एक माह से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। सड़क खोदाई की वजह से आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित है। अधिकारी सुनवाई तक नहीं कर रहे।
शारदा
सड़क निर्माण के चलते पानी जमा है। इस वजह से यहां पर लोग भी चोटिल हो चुके हैं। पानी तक नहीं आ रहा है।
सुमित
एक माह से उनके घर के आगे पानी भरा है। कॉलेज जाते हुए दिक्कत आ रही है। बुजुर्ग भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा।
हंशु गुज्जर
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने एनओसी लेकर रोड बनाने का काम किया जा रहा है। एनओसी लेने के बाद किसी तरह के कनेक्शन टूटने पर उसे लगाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग या मालिक की होती है। यह उनके विभाग का काम नहीं है।
विज्ञापन
अरुण कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर