{"_id":"668b3b8328762ccf8d0ffbd4","slug":"pickup-collides-with-parked-truck-driver-dies-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108433-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद शहर में लाल चौक पर बने गड्ढे, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद शहर में लाल चौक पर बने गड्ढे, वाहन चालक परेशान
Mon, 08 Jul 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों व चौराहों से वाहन तो छोड़िए राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़कों पर पग-पग बने गड्ढ़े से हालत इतनी खराब है कि उनसे बचकर निकलना मुश्किल है। बहादुरगढ़ में शहर से गुजरने वाले दिल्ली-रोहतक मार्ग का यही हाल है। शहर के अंदर लाल चौक पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सभी सरकारी कार्यालय भी इसी मार्ग पर हैं और प्रतिदिन अफसरों की गाड़ियों भी यहीं से होकर निकलती हैं, लेकिन गड्ढों को भरने के लिए कोई जहमत नहीं उठाई जा रही।
शहर के अंदर से गुजरने वाले दिल्ली-रोहतक रोड पर यूं तो अनेक स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालत लाल चौक के पास बनी हुई है। ये गड्ढे छोटे नहीं बल्कि कई-कई फुट चौड़े हैं। जानबूझकर इन गड्ढों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आसपास के दुकानदार विक्रम शर्मा, विजय कुमार, शिव कुमार सतेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर बने यह गड्ढे कोई एक-दो दिन से नहीं बल्कि काफी दिनों से बने हुए हैं। सड़क की रोड़ियां भी बाहर निकल आई हैं। संबंधित विभाग शायद बड़े हादसे में इंतजार में हैं। गड्ढे होने के कारण उक्त स्थान पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
वर्जन...
बरसात का सीजन चला हुआ है। यह बंद होते ही गड्ढों को भरने का काम कराया जाएगा।
- मुकेश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बहादुरगढ़।