फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Person injured after being hit by truck

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Person injured after being hit by truck
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर चोट आई है। घायल पीजीआईएमएस रोहतक में उपचाराधीन है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल की पहचान हरिओम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दुल्हेड़ा निवासी मोहित का कहना है कि 21 फरवरी की रात को गांव में सूरज गार्डन के निकट एक ट्रक ने उसके चाचा हरिओम को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक झज्जर की ओर चला गया। अंधेरा होने के कारण ट्रक का नंबर नोट नहीं हो पाया। हमने घायल चाचा हरिओम को संभाला और एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। अब तक उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

गांजे सहित एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़। पुलिस की एंटी नार्कोटिक सैल ने गांजे सहित रोहद के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसे हिरासत में ले लिया है। एएनसी को सूचना मिली थी कि युवक नशीला पदार्थ बेचता है और इसी मंशा से गांव में वाटर टैंक के नजदीक घूम रहा है। शक के आधार पर युवक को टीम ने काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के बाहर से गाड़ी चोरी
बहादुरगढ़। गांव बुपनिया में एक मकान के बाहर से गाड़ी चोरी हो गई, इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। बुपनिया निवासी कप्तान सिंह का कहना है कि उसने गत 22 फरवरी को अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। वीरवार सुबह देखा तो गाड़ी नहीं थी। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि गांव के ही एक युवक ने गाड़ी चुराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जिस युवक का नाम सामने आया है, पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed