फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Person dies due to vehicle collision

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Tue, 07 Nov 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Person dies due to vehicle collision
बहादुरगढ़। खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने घायल व्यक्ति के पुत्र नवनीत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सांखोल निवासी नवनीत ने बताया कि वह गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके पिता सतपाल रोजाना खाना खाने के बाद सेक्टर-6 की पुलिया नंबर एक वाले रोड पर घूमने के लिए जाते हैं। 5 नवंबर की रात भी उसके पिता खाना खाने बाद घूमने लिए निकले थे। कुछ देर बाद उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको पुलिस कर्मी बताया और कहा कि वह ईआरवी से बोल रहे हैं, उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर वह अस्पताल पहुंचा और अपने पिता को संभाला। वह इलाज के लिए अपने पिता को पीजीआईएमएस रोहतक ले गया। जहां उसके पिता को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed