फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Perform Ghat Sthapana from 6.15 am to 7.22 am

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह 6.15 से 7.22 बजे तक करें घट स्थापना

Wed, 02 Oct 2024 06:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Perform Ghat Sthapana from 6.15 am to 7.22 am
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में परशुराम मार्ग पर स्थित माता मंदिर। संवाद
नवरात्र कल से, पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, घटस्थाना पर बना रहा दुर्लभ इंद्र योगसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नवरात्र 3 अक्तूबर से शुरू होंगे। इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषियों के अनुसारआश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी घटस्थापना के दिन दुर्लभ इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इंद्र योग में जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करने से व्रत रखने वाले लोगों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
3 अक्तूबर को घटस्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा विशेष वाहन पर सवार होकर आएंगी। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी पृथ्वी लोक पर आती हैं, ऐसे में माता रानी हर साल अलग-अलग सवारी में आती हैं। दरअसल, माता के प्रस्थान की सवारी वार अनुसार तय की जाती है। 3 अक्तूबर को वीरवार का दिन है। इस दिन मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी।
विज्ञापन


घर और मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान
नवरात्र को लेकर बाजार भी गुलजार होगा। वहीं शहर में एक दर्जन से अधिक पंडालों में माता की प्रतिमा विराजमान होगी। नौ दिनों तक शहर में उत्सवी वातावरण होगा। हर तरफ मां की विशेष अर्चना की जाएगी। भक्त पूरे नौ दिन व्रत रखकर मां की आराधना करेंगे। घरों एवं मंदिरों में तैयारी भी शुरु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि वैदिक पंचांग के अनुसार नवरात्र की शुरुआत 3 अक्तूबर से होगी। प्रतिपदा तिथि का समापन 4 अक्तूबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर घटस्थापना मुहूर्त 3 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है। इन योग में घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।



शारदीय नवरात्रि पर मां के विभिन्न रूपों की होगी पूजा

3 अक्तूबर : मां शैलपुत्री की पूजा

4 अक्तूबर : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

5 अक्तूबर : मां चंद्रघंटा की पूजा

6 अक्तूबर : मां कूष्मांडा की पूजा

7 अक्तूबर : मां स्कंदमाता की पूजा

8 अक्तूबर : मां कात्यायनी की पूजा

9 अक्तूबर : मां कालरात्रि की पूजा

0 अक्तूबर : मां सिद्धिदात्री की पूजा

11 अक्तूबर : मां महागौरी की पूजा

12 अक्तूबर : विजयदशमी (दशहरा)



-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में परशुराम मार्ग पर स्थित माता मंदिर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed