फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   per day hospital people ultra soumd

सुबह से भूखे प्यासे अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए करते हैं इंतजार, निराश होकर लौटना पड़ रहा वापस

Fri, 02 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
per day hospital people ultra soumd
सामान्य अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर लाइनों में बैठी महिलाओं व मरीजों के तीमारदारों में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था से रोष बढ़ता जा रहा है। हर रोज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आने वाले मरीजों की लाइन लंबी होती जा रही है। उन्हें हर रोज अगली तिथि दी जा रही है। सामान्य अस्पताल में सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड को लेकर सामान्य अस्पताल में फिलहाल हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। मरीजों की संख्या काफी अधिक होती है और हर रोज अल्ट्रासाउंड 30 से 40 के बीच हो पा रहे हैं। कई कई दिन तक मरीजों को बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह समय से आकर कार्ड जमा करवा दिया तो अल्ट्रासाउंड हो सकता है। अगर कोई मरीज सोचे की वह दस बजे आकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए तो उस दिन अल्ट्रासाउंड करवा पाना संभव नहीं है। हर रोज मरीजों की लाइन लंबी होती जा रही है। करीब 100 से 125 मरीज अल्ट्रासाउंड केंद्र पर आ रहे हैं। हर रोज 80 से 90 मरीज बच जाते हैं। जबकि पिछले दिनों के मरीज भी चक्कर लगाते रहते हैं। जिला अस्पताल में दूसरा अल्ट्रासोनोलोजिस्ट नहीं है। केवल एसएमओ डॉ. संजय सचदेवा अल्ट्रासाउंड करते हैं। वह दोपहर के समय एक या दो घंटे तक। इससे पहले वे एसएमओ कार्यालय का काम निपटाते हैं। क्योंकि उन्हें सामान्य अस्पताल के एसएमओ की डीडी पावर भी दी गई है। जबकि वे इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने वाले मरीजों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मरीजों को मजबूरी वश निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से मंहगे भाव में अल्ट्रासाउंड करवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कुछ मरीजों की शिकायत उन्हें मिली थी। मरीजों की संख्या अधिक है। अल्ट्रासाउंड करने के लिए व एसएमओ के दोनों काम उन्हें सौंपे गए हैं। सुबह कार्यालय का काम करना पड़ता है। बाद में अल्ट्रासाउंड करते हैं। एक या दो घंटे का समय ही मिल पाता है। उस समय में 30 से 40 अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं।
विज्ञापन

डॉ संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed