फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People were troubled by humidity till afternoon, after rain in the evening the weather became pleasant.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दोपहर तक उमस से परेशान रहे लोग, शाम को बारिश के बाद मौसम बना सुहावना

Wed, 11 Sep 2024 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by humidity till afternoon, after rain in the evening the weather became pleasant.
बहादुरगढ़। दो दिन से गर्मी और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया है। मंगलवार को भी दिन भर उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। शाम के समय साढ़े चार बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

लगभग 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने 11 सितंबर को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रदूषण येलो जोन में पहुंच गया। एक्यूआई 166 दर्ज किया गया। यह सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर के समय मौसम बदला और शाम को बारिश हुई। इसकी वजह से मौसम फिर सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। 11 और 12 सितंबर को एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। क्षेत्र में मानसूनी बारिश हल्की और रुक-रुककर हो रही है। मौसम का यह पैटर्न बुधवार को भी बना रहेगा। वहीं प्रदूषण का स्तर भी सामान्य से अधिक हो गया है। 11 और 12 सितंबर को प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है। मंगलवार को हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। 11 सितंबर को हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। 12 सितंबर को 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed