फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People of Dev Nagar troubled due to accumulation of rain and sewer water in the streets

Jhajjar-Bahadurgarh News: गलियों में बारिश और सीवर का पानी जमा होने से देव नगर के लोग परेशान

Mon, 05 Aug 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
People of Dev Nagar troubled due to accumulation of rain and sewer water in the streets
देव नगर की गली नंबर 4 में जमा बारिश व सीवर गंदा का पानी।
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित देव नगर कॉलोनी की गलियों में बारिश और सीवर का दूषित पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों की समस्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। उमस भरी गर्मी में कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।कॉलोनी की गली नंबर-4 में एक तरफ बरसात का पानी जमा है तो दूसरी तरफ सीवर ओवर फ्लो की समस्या कई दिनों से गहराई हुई है। कॉलोनी वासी प्रदीप शर्मा, विकास कुमार, हरीश वर्मा ने बताया कि कॉलोनी में सीवर ओवर फ्लो की समस्या आज से नहीं, बल्कि काफी समय गहराई हुई है। जब बरसात होती है तो समस्या कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। गंदे पानी में मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि घर में रहना भी दुश्वार हो जाता है क्योंकि इस गंदे पानी से उठती बदबू से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि सीवर ओवर फ्लो की समस्या तो कॉलोनी की कई गलियों में गहराई है। गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। नाले ओवर फ्लो होने के कारण बारिश का पानी अभी भी झज्जर रोड पर जमा है। इसकी वजह से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों की भी परेशानी बढ़ हुई है। दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अभी भी बारिश का पानी जमा है। जिसकी वजह से उनका कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed