फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People got health checkup done in the camp

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिविर में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Sun, 15 Sep 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
People got health checkup done in the camp
-फोटो 65 : शिविर में आए मरीज को परामर्श देती डॉ. ज्योति मलिक।
बहादुरगढ़। शहर के रुहिल रेजीडेंसी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ समाजसेवी मूर्ति मलिक ने किया।। जीवन ज्योति अस्पताल की निदेशक डॉ. ज्योति मालिक ने महिलाओं के सेहत की जांच की। कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। अधिकांश बच्चे वायरल से पीड़ित मिले, जिन्हें उचित परामर्श दिया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील यादव ने कहा कि आजकल के खानपान के कारण हड्डियों के रोगियों को संख्या बढ़ रही है। हड्डियों में होने वाले दर्द को हलके में न लें।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. कुमार अमित ने कहा कि खानपान सही न होने की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मानवी मेहता ने शिविर में आए लोगों को जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed