फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People busy in taking Akshat from Ayodhya to every house

Jhajjar-Bahadurgarh News: अयोध्या से आए अक्षत को हर घर पहुंचाने में जुटे लोग

Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
People busy in taking Akshat from Ayodhya to every house
बहादुरगढ़। अयोध्या से बहादुरगढ़ पहुंचे पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रामलला के दर्शन के लिए अक्षत घर-घर पहुंचाने में 2500 से अधिक लोग इस कार्य में जुटे हैं। मुख्य तौर पर इस कार्य में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। बहादुरगढ़ में अक्षत हर घर पहुंचाने के लिए दो जोन बनाए गए हैं। इनमें एक शिवाजी नगर तो दूसरा विवेकानंद नगर शामिल हैं। रोहतक रोड से लाइनपार की तरफ शिवाजी नगर तो रोहतक रोड से झज्जर की तरफ विवेकानंद नगर बनाया गया हैं। अक्षत शहर के अलग-अलग मंदिरों में रखे गए हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख रणबीर सिंह ने बताया कि अयोध्या से पूजित अक्षत समस्त बहादुरगढ़ में हर घर में देने की व्यवस्था की जा रही है। यह अक्षत अलग-अलग कॉलोनियों, मोहल्लों व सेक्टरों व रिहायशी सोसायटी में पहुंचकर हर घर में दिए जा रहे हैं। 15 जनवरी तक यह बहादुरगढ़ के हर घर में पहुंचेंगे। अक्षत से लोगों को रामलला मंदिर में पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके लिए कई टीमें कार्य कर रही हैं। शहर के नजफगढ़ रोड पर स्थित श्रीबालाजी मंदिर और ओमेक्स के नजदीक स्थित श्रीराम मंदिर में यह अक्षत रखे गए हैं। यह से कार्यकर्ताओं की टोलियां अक्षत लेकर हर घर देने जा रही हैं। इनके अलावा शहर में बादली रोड स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों से भी यह अक्षत लोगों को भेजे जा रहे हैं। कई मंदिरों में अक्षत की पुड़ियां बनाने का काम कार्यकर्ता कर रहे हैं। इनमें राम मंदिर का चित्र और पत्रक दिए जा रहे हैं। इस कार्य में पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच की टीम भी सहयोगी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि टोली प्रमुख सदस्यों के साथ लोगों को 22 जनवरी को निकटतम मंदिर में अयोध्या से भगवान राम के बालरूप की स्थापना लाइव कार्यक्रम के लिए भी न्यौता दे रहे हैं। वार्ड 25 स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना व लाइव कार्यक्रम का आयोजन होगा। वार्ड 25 में विजय कुमार, अश्वनी कुमार, शंकर व कौशल अक्षत की पुड़िया बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन




-फोटो 53 : अक्षतों की पुड़िया बनाने में जुटे मंच की टीम के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed