फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are wandering from door to door for cylinders: Vikas Parashar

सिलिंडर के लिए दर-दर भटक रहे लोग : विकास पाराशर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
People are wandering from door to door for cylinders: Vikas Parashar
17jjrp03- जजपा प्रवक्ता विकास पाराशर।
झज्जर। जेजेपी प्रवक्ता विकास पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ तो देश के मुखिया को विश्व गुरु कह रही है और पूरे विश्व को ऊर्जा देने की बात कर रही है। आज न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसा लग रहा है की भारत में ऊर्जा जरूरतों के लिए डोनाल्ड ट्रम्प फैसले ले रहे हैं। 2018 तक भारत ईरान से तेल आयात करता था और तेल के दाम भी कम होते थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि भारत अपने पड़ोसी देशों की बजाय अमेरिका से तेल खरीदने लगा। इसकी वजह से न केवल तेल के दाम भारत में बढ़े बल्कि आज सरकार पूर्ण ऊर्जा आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। देश के मुखिया बड़े मंचों से कहते हैं कि हम पूरे विश्व को ऊर्जा देने में सक्षम हैं। अब ये आकड़ा तो प्रधानमंत्री ही बताएं कि जब हमारे पास इतनी ऊर्जा है तो फिर हमारे देश में लोग सड़कों पर एलपीजी गैस के लिए इतने परेशान क्यों हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed