{"_id":"61cb5beea069cc26f724c6f4","slug":"people-are-not-taking-precautions-regarding-corona-five-infected-found-in-a-week-jhjhar-news-rtk634151983","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर लोग नहीं बरत रहे सावधानी, एक सप्ताह में मिले पांच कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर लोग नहीं बरत रहे सावधानी, एक सप्ताह में मिले पांच कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार से बिना मास्क गुजरते लोग। संवाद
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ाने के साथ ही कोरोना के केस भी मिलने लगे हैं। जिले में अब तक एक सप्ताह में 5 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। जिले भर में कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी लापरवाही बरती जा रही है।
जिले में विदेश से लौटने वाले यात्रियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब तक झज्जर जिले में 367 यात्री विदेश से लौट चुके हैं। जिनका हवाई अड्डे पर ही कोरोना संक्रमण का टेस्ट किया गया था। उसके बाद इनको स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इन यात्रियों में से ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से 97 यात्री वापस लौटे हैं। जिन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में पूर्ण रूप से निगरानी रख रही हैं।
30 यात्रियों की दोबारा हो चुकी है जांच
जिले में विदेश से लौटने वाले यात्रियों का 8 दिन बाद एक बार फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। अब तक जिले में 367 में से 30 यात्रियों की 8 दिन की समय अवधि पूरी होने पर दोबारा से आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए हैं। इन यात्रियों में से कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर बढ़ रही लापरवाही
जिले में कोरोना के मरीज एक बार फिर से मिलने लगे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर लोग पूरी तरह से गंभीर नहीं है। जिले के सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में बिना मास्क के ही लोग घूम रहे हैं। न तो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है और ना ही शारीरिक दूरी का पालन। सैनिटाइजर की बात कोसों दूर है। बार-बार जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है, लेकिन लोग कोरोना महामारी को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे है।
वर्जन
कोरोना संक्रमण को लेकर लोग किसी भी प्रकार से लापरवाही न बरतें। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखना आवश्यक है। सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके नहीं लगवाए हैं वे लोग टीकाकरण करवा लें। दोनों डोज लेनी आवश्यक हैं। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन व वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारियों की कमी नहीं है।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।