{"_id":"5859728e4f1c1b8e03e39748","slug":"pcm-medicine-bottle-found-in-a-piece-of-glass-has-prevented-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएम दवा की शीशी में मिले कांच के टुकड़े, रोका गया वितरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएम दवा की शीशी में मिले कांच के टुकड़े, रोका गया वितरण
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
झज्जर।
शहर के सामान्य अस्पताल में मंगलवार को पीसीएम दवा की शीशी में कांच के टुकड़े मिले। जिसकी शिकायत मरीज ने अस्पताल प्रशासन को दी। शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने पीसीएम दवा के वितरण को रोक दिया।
हुआं यूं कि भालगढ़ निवासी सुरेश कुमार अपने अढ़ाई वर्षीय बेटे को बुखार होने पर 14 दिसंबर को उसे सामान्य अस्पताल में लेकर आया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीसीएम दवा की शीशी इश्यू कर दी। घर पर जब उसके बेटे ने दवा पी तो उसमें से एक कांच का टुकड़ा उसने दिखाया। वहीं वह मंगलवार को फिर से अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर आया। मंगलवार को भी चिकित्सक ने पीसीएम दवा पर्चे में लिखी, जो उसने अस्पताल की दवा वितरण खिड़की से प्राप्त कर ली। उसने दवा की शीशी लेते ही अपने संदेह को जांचने के हिला कर देखी। उसमें से जब आवाज आई तो वह दवा की शीशी लेकर एसएमओ डा. एनके गर्ग के पास पहुंचा। जहां पर डा. एनके गर्ग ने उस दवा की शीशी को खोला तो उसमें कांच के टुकड़े निकले। जिस पर तुरंत डा. एनके गर्ग ने दवा वितरण खिड़की पर जाकर पीसीएम का वितरण रुकवा दिया।
वर्जन
उन्हें पीसीएम की शीशी में कांच के टुकड़े मिलने की शिकायत मिली थी। जिस पर चेक किया गया तो शिकायत सही मिली, अस्पताल में उक्त दवा का वितरण रोक दिया गया है। वहीं मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
डा. एनके गर्ग, एसएमओ, सामान्य अस्पताल झज्जर।