{"_id":"6740ca242a1295ca600219af","slug":"payal-received-a-warm-welcome-after-returning-from-winning-the-medal-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111219-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक जीतकर लौटी पायल का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पदक जीतकर लौटी पायल का जोरदार स्वागत
Fri, 22 Nov 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी पायल का स्वागत करते राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी व अन्य। संवा
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर स्थित आर्य नगर फेस-2 की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा पायल ने कियो फेडरेशन कप कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन की ओर से चैंपियनशिप आयोजित हुई। पदक जीतकर लौटी पायल का बहादुरगढ़ पहुंचने पर फूलों और नोटों की मालाओं से स्वागत किया गया। राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी ने खिलाड़ी पायल को नकद इनाम देकर पुरस्कृत भी किया।
पदक विजेता खिलाड़ी पायल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 नवंबर से शुरू हुई थी। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पायल ने इस प्रतियोगिता में कैडेट 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भाग लिया और अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी प्रिया को हराया। पायल इससे पहले नेपाल के काठमांडू शहर में दशरथ स्टेडियम में हुई साउथ एशियन प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
पायल ने बताया कि अब 30 नवंबर को गुजरात में होने वाली साउथ एशियन प्रतियोगिता में भी वह भाग लेंगी। पायल ने बताया कि वह नजफगढ़ स्थित कराटे अकादमी में अभ्यास करती हैं। उनके कोच कुलदीप हैं। पायल के पिता दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। जबकि मां गृहिणी हैं। बेटी के लगातार मेडल जीतने पर पिता दूरभाष समेत परिवार में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को पदक जीतकर बहादुरगढ़ पहुंची पायल का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी, हरदयाल पब्लिक स्कूल की निदेशिका अनुराधा यादव, अंशु यादव, सोनू रोहिल्ला, सुनील वशिष्ठ झाड़ौदा, जितेंद्र यादव, राहुल यादव, सीमा, दुष्यंत यादव, श्रुति यादव, एकता, हंशिका, अजय दुबे, रविकांत, दीपक गुप्ता समेत अन्य शामिल रहे।