{"_id":"67900a930fc11d21a80c5180","slug":"patwaris-stopped-doing-extra-work-peoples-problems-increased-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-112408-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारियों ने अतिरिक्त काम करना किया बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारियों ने अतिरिक्त काम करना किया बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी
Wed, 22 Jan 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 73: पटवार भवन में खाली पड़ी तहसीलदार की कुर्सी।
बादली। पटवार भवन में मंगलवार को पटवारियों ने दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर अतिरिक्त कार्यभार से इन्कार कर दिया। ऐसे में बादली तहसील में बादली, पाहसौर, पेलपा, लुकसर और लोहट सर्कल का काम बंद हो गया है। पहले से ही दर्जनों पटवारी पद खाली हैं, जिनका अतिरिक्त कार्यभार अन्य पटवारियों को सौंपा गया था।
पटवारियों के अतिरिक्त कार्यभार छोड़ने से उन क्षेत्रों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जहां स्थायी पटवारी नियुक्त नहीं हैं। पटवारी अब केवल अपने मूल कार्यक्षेत्र का काम ही देख रहे हैं। बता दें कि 16 जनवरी को सरकार की ओर से एक रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार दिया गया, जिसका विरोध किया जा रहा है। वहीं तहसीलदार अजय सैनी ने बताया कि पटवारियों के अतिरिक्त काम छोड़ने की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है। लोगों के कामकाज के लिए जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा।