फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Patwari-lawmen's strike extended till 31

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी-कानूनगों की हड़ताल 31 तक बढी

Tue, 30 Jan 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Patwari-lawmen's strike extended till 31
झज्जर लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए पटवार एवं कानूनगो के पदा​धिका
झज्जर। जिला सचिवालय के प्रांगण में राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में सोमवार को 27वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव व पूर्व प्रांतीय प्रधान देवेंद्र यादव, अध्यापक संघ नेता राजबीर व पूर्व सदर कानूनगो ऋषि ने संबोधित किया तथा धरना को 31 जनवरी तक जारी रखने की घोषणा की। प्रधान ने कहा कि सरकार ठंड में कर्मचारी व आमजन को परेशान कर रही है। सभी ने इस पर खेद प्रकट किया तथा आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा मांग मानने उपरांत उनके कार्य प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश कानूनगो, कमल पटवारी, अनिल पटवारी, तेजपाल पटवारी, संदीप कोका पटवारी, प्रवीण पटवारी, मनोज बंसल पटवारी, रामचंद्र पटवारी, नरेंद्र पटवारी, संजीत पटवारी, संदीप पटवारी, हरीश पटवारी, पुष्पा पटवारी, हरदीप पटवारी, भीम मौजूद रहे। जिला प्रधान मनीष यादव ने बताया कि आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वित्त विभाग व अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के साथ हुई थी, जो पूर्ण रूप से असफल रही। क्योंकि संबंधित अधिकारियों की ओर से वार्ता के लिए कोई सकारात्मक तथ्य तैयार नहीं किए गए थे जबकि प्रदेश कार्यकारिणी पूर्ण तथ्यों सहित वार्ता के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed