फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   patients get opd cards made by standing in the rain

मरीज बारिश में खड़े होकर बनवाते हैं ओपीडी कार्ड

Tue, 03 Aug 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
patients get opd cards made by standing in the rain
सोमवार को बारिश के बीच कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव के नाम पर नागरिक अस्पताल में बाहर से ही ओपीडी चलाई जा रही है। मरीजों को बाहर से ही लाइनों में लगकर कमरों के अंदर बैठे डाक्टरों से उपचार व परामर्श लेना पड़ता है। बारिश के मौसम में मरीजों को परेशानी आ रही है। कई लोग अपना छाता साथ रखते हैं तो अधिकतर को ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए बारिश में भीगना पड़ता है।
विज्ञापन

सटकर खड़े होते हैं मरीज
नागरिक अस्पताल में ओपीडी कार्ड काउंटर पर लाइन लगती है। इन चारों काउंटरों के आगे टीनशेड तक नहीं है। लैब के बाहर इससे भी ज्यादा दिक्कत होती है। यहां चारों तरफ पार्क के हिस्से में पानी भरा है। मरीजों को लैब के बाहर फुटपाथ पर एक-दूसरे से सटकर खड़ा होना पड़ता है, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा रहता है। गिरने की आशंका भी रहती है। यहां भी टीनशेड नहीं लगा है। अस्पताल में अपने मरीज के साथ आए धर्मपाल ने कहा कि बारिश से बचाव के लिए प्रशासन को टीनशेड की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

गंभीर मरीज ही जाएगा अंदर
बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान अस्पताल में मरीजों की भीड़ में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रबंधन ने ओपीडी के मरीजों को बाहर ही परामर्श देने की व्यवस्था शुरू की थी। केवल गंभीर स्थिति में ही मरीज को अंदर बुलाकर चिकित्सा सेवा दी जाती है, लेकिन अब खुले में लाइनों में खड़े रहने से मरीजों को परेशानी होती है। बुजुर्ग और अधिक बीमार मरीजों के बैठने के लिए बैंच तक नहीं हैं। अधिक देर तक लाइनों में लगकर मरीज थक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब के आगे भरा पानी
सोमवार को कई बार बूंदाबांदी हुई तो ओपीडी कार्ड के लिए मरीज भीगते रहे। अस्पताल में मरीजों के साथ आए धर्मपाल, सोहन, सुरेंद्र, मनदीप व राकेश समेत कई अन्य ने कहा कि जब मरीजों को बाहर खड़ा किया जाता है तो सभी काउंटर पर टीनशेड की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed