फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Passengers travelling on the roofs of buses fear accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: बसों की छतों पर सफर कर रहे यात्री, हादसे का डर

Fri, 21 Nov 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Passengers travelling on the roofs of buses fear accidents
20jjrp16- झज्जर। शहर में यादव धर्मशाल के पास से जाती निजी बस की छत पर बैठे यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
झज्जर। जिले की बसों में सफर करने वाले यात्री छतों पर बैठकर सफर करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसके चलते हादसा होने का डर बना रहता है। बस चालक-परिचालक का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। हालांकि यातायात पुलिस की तरफ से चालान भी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद जान जोखिम में डाल कर बस की छत पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

शहर के सामान्य बस अड्डा से हजारों यात्री प्रतिदिन अलग-अलग रूटों पर बसों में सफर करते हैं। बस की छत पर चढ़ते समय चालक व परिचालक न ध्यान देते और न टोकते हैं। इससे बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। अधिकतर निजी बसाें की छतों पर बैठकर सफर करते हुए यात्री नजर आते हैं। यातायात पुलिस ने ऐसे बस चालकों के चालान शुरू कर दिए हैं और ऐसा न करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन



बसों की छतोंं पर यात्रियों को बैठा हुआ पहले भी देखा गया है। इसको लेकर पुलिस की तरफ से बसों के चालान किए गए हैं। इसके बाद बस चालक-परिचालक को आगामी दिनोंं में यात्रियों को छतों पर नहीं बैठाने को लेकर हिदायत दी गई है। अगर बसों में छतों पर यात्रियों को बैठाया जाता है आगामी दिनों में भी बसों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र, थाना प्रभारी, झज्जर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed