फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Passengers returned unscathed due to non-payment of cash for token arrangement and smart card recharge

टोकन व्यवस्था और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए नकद भुगतान न होने से बैरंग लौटे यात्री

Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Passengers returned unscathed due to non-payment of cash for token arrangement and smart card recharge
इंद्रलोक से बहादुरगढ़ के लिए तैयार खड़ी मेट्रो। - फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली के इंद्रलोक और कीर्तिनगर से बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा वीरवार से 172 दिन बाद बहाल हो गई। सामान्य दिनों के मुकाबले पहले दिन करीब 10 फीसदी यात्रियों ने ही मेट्रो से सफर किया। नकद भुगतान व टोकन व्यवस्था न होने की वजह से यात्रियों को स्टेशन से बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कुछ लोगों के पास स्मार्ट कार्ड तो था, लेकिन कार्ड में बैलेंस न होने के कारण यात्रा नहीं कर पाए। शुक्रवार को सुबह सात बजे से एक बजे और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होगा। वहीं, शनिवार को सुबह छह से रात 11 बजे तक सभी गाड़ियों का संपूर्ण संचालन आरंभ करने की योजना है।
विज्ञापन

याद रहे कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के कारण लागू जनता कर्फ्यू के साथ मेट्रो रेल सेवा ग्रीन लाइन पर बंद कर दी गई थी। वीरवार 10 सितंबर को सुबह 7 बजे इसे फिर से शुरू किया गया। मेट्रो सूत्रों के अनुसार सभी यात्रियों को मोबाइल ट्रांजेक्शन एप का इस्तेमाल करना नहीं आता। इसलिए वे अपने मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज नहीं कर पाए। दिल्ली के पंजाबी बाग जाने के लिए बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन आए सुभाष वर्मा ने बताया कि वे मोबाइल फोन की मदद से अपने मेट्रो कार्ड को रिचार्ज नहीं कर सकते। अब बाई रोड ही पंजाबी बाग जाना पड़ेगा। सुबह के वक्त मेट्रो 7 से 11 बजे तक चली। पहले दिन शाम को 4 से 8 बजे तक सेवा रखने का समय रखा गया। ग्रीन लाइन के अंतिम स्टेशन ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन को छोड़ बाकी सभी स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या न के बराबर रही। इस लाइन पर दिल्ली के स्टेशनों पर भी बहुत कम लोगों ने सफर किया।
विज्ञापन

21 स्टेशनों का सिर्फ एक-एक गेट खोला गया
इंद्रलोक व कीर्तिनगर स्टेशनों को छोड़ ग्रीन लाइन के सभी 21 स्टेशनों का एक-एक गेट यात्रियों के लिए खोला गया कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए डीएमआरसी ने सभी जरूरी उपाय सख्ती से लागू किए। तीन स्तरीय जांच की गई। हरेक यात्री को सैनिटाइजर अपने साथ रखने को कहा गया। मास्क लगाना अनिवार्य रहा। सूचना प्रसारित करके यात्रियों को कहा गया कि एक-दूसरे के बीच कम से कम एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें। सुरक्षा कर्मियों ने लिफ्ट में एक बार में तीन से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed