फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   partal will open again tomorrow for applications in graduation

स्नातक में आवेदन के लिए कल फिर खुलेगा पोर्टल

Mon, 27 Sep 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
partal will open again tomorrow for applications in graduation
झज्जर। महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन पोर्टल मंगलवार को खोला जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के आंकड़ों को देखा जाएगा तो नेहरू कॉलेज में विभिन्न स्नातक कक्षाओं की 795 सीटें खाली हैं। इनमें बीए की 285, बीकॉम की 111, बीएससी नॉन मेडिकल की 237, बीएससी मेडिकल 62 बीबीए की 56 और बीसीए की 44 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोतर नेहरू महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, स्नातक कक्षाओं की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट को मिलाकर अब तक बीए के 195, बीएससी नॉन मेडिकल के 63, बीएससी मेडिकल के 18, बीकॉम के 49, बीसीए के 36 व बीबीए की 24 सीटों पर विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है।
विज्ञापन

265 ने जमा करवाए दस्तावेज
जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है। उनसे जरूरी प्रमाण पत्र कॉलेज में लिए जा रहे हैं और उनकी जांच भी की जा रही है। अब तक विभिन्न कक्षाओं के 265 विद्यार्थी प्रमाण पत्रों की जांच और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए कॉलेज में उपस्थित हुए हैं। विद्यार्थियों से ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी एडमिशन फीस की रसीद फोटोग्राफ सभी मूल प्रमाण पत्र आधार कार्ड परिवार पहचान पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के सेट लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में स्नातक की 1180 सीटें
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में बीए की 480, बीकॉम की 160, बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबीए की 80 व बीसीए की 80 सीटें हैं। इन कक्षाओं के लिए 627 विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी और बुधवार को दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत 164 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई थी।
वर्जन
28 सितंबर को दोबारा से डीएचई की तरफ से ऑनलाइन आवेदन के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। उसके बाद विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed