फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Parmanand Malik, a retired Delhi Police officer, won three medals.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त परमानंद मलिक ने जीते तीन पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Parmanand Malik, a retired Delhi Police officer, won three medals.
फोटो-60: परमानंद मलिक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय वेटरन खिलाड़ी परमानंद मलिक ने दिल्ली मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 11 जनवरी को बवाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में परमानंद मलिक ने तीन अलग-अलग इवेंट में भाग लिया। जैवलिन थ्रो में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि डिस्कस थ्रो में रजत और शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्हें दिल्ली मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पहुंचने पर मंगलवार को खेल प्रेमियों ने भी उनका जोरदार स्वागत कर सम्मान किया। परमानंद मलिक ने बताया कि वे अब तक कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। बवाना में जीते गए तीन पदकों को मिलाकर अब कुल 322 पदक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 29 जनवरी से केरल में शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed