{"_id":"658b281af50d2f55ac05c624","slug":"parking-of-vehicles-on-the-highway-is-prohibited-even-salesmen-will-not-stand-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4478-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना वर्जित, सेल्समैन भी नहीं होंगे खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना वर्जित, सेल्समैन भी नहीं होंगे खड़े
Wed, 27 Dec 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। धुंध और कोहरे में सतर्कता बरतते हुए वाहन चलाना चाहिए। इन दिनों दृश्यता कम होने के चलते कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत किसी भी सूरत में हाइवे किनारे वाहन खड़ा करना वर्जित है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चाय, बिस्कुट व अन्य सामान बेचने वाले भी हादसे का कारण बनते हैं, ये मिले तो इन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
डीएसपी बहादुरगढ़ धर्मवीर सिंह ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए गति सीमा और एक दूसरे से सुरक्षित दूरी पर वाहन चलाने के निर्देश दिए। पिछले साल की घटनाओं के चलते डीएसपी धर्मवीर सिंह ने वाहन चालकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। नशा करके वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। चालक सुनिश्चित करें कि वाहनों की हैड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट और इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध के दौरान हाई-बीम हैड लाईट कारगर नहीं होती, इसलिए धुंध के दौरान यात्रा करते समय लो-बीम हैड लाइट का इस्तेमाल करें। दृश्यता कम होने की स्थिति में इंडिकेटर्स को भी लगातार ऑन रखें। सड़क पर चलते हुए वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।