फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Parents and student allegat teacher, he refused

छात्रों और अभिभावकों ने अध्यापक पर लगाए आरोप, अध्यापक ने नकारा

Sat, 06 May 2017 12:36 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Sat, 06 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बादली स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कुछ अभिभावकों ने अंग्रेजी विषय के अध्यापक पर छात्रों के साथ गलत व्यवहार, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने के आरोप लगाए। अभिभावकों ने इसकी शिकायत प्राचार्य शेर सिंह को भी की। बाद में प्राचार्य की ओर से भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने की बात कहने पर अभिभावक शांत हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ही 11वीं और 9वीं कक्षा के छात्र और अभिभावकों में अमन, हरीश, दीपक, सुरेन्द्र सागर, रवि, जगदीश, सुनीता और बाला ने प्राचार्य को बताया कि अंग्रेजी विषय का अध्यापक छात्रों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहा है। छात्रों को जातिसूचक शब्द कहकर अलग लाईनें बनवाने के साथ साथ पिटाई भी ज्यादा करते हैं। अध्यापक के व्यवहार के चलते छात्रों ने स्कूल में दाखिला लेने से मना कर दिया। अभिभावकों ने बताया कि छात्रों ने बादली के स्कूल की बजाय जब अन्य गांव के स्कूल में दाखिले की बात कही तो उन्होंने कारण जानने का प्रयास किया। जिसमें छात्रों ने बताया कि अध्यापक उनके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन


25 में से 16 फेल
आर्ट संकाय की 11वीं कक्षा के 25 छात्रों में से 16 छात्र अंग्रेजी विषय में फेल हो गए है। जिन्हें रि-अपीयर घोषित किया गया है। छात्रों का कहना है कि अध्यापक द्वारा सही तरीके से परीक्षा की तैयारी न कराने से रि-अपीयर आया है। अंग्रेजी की कक्षाओं में सही ढंग से नहीं पढ़ाया गया। जबकि अन्य विषयों में उनके अच्छे अंक आए हैं। अध्यापक का व्यवहार भी उनके प्रति सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेलपा जाना चाहते है छात्र
अंग्रेजी विषय के अध्यापक रणजीत का कहना है कि छात्र बादली से पेलपा स्कूल में दाखिला लेना चाहते है जिसके चलते वह अनाप-सनाप आरोप लगा रहे हैं। रि-अपियर के सवाल पर अध्यापक ने बताया कि अंग्रेजी कठिन विषय है जिसमें छात्रों को अतिरिक्त तैयारी की जरूरत होती है जो कि छात्र नहीं कर सके। इसेक अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा में नकल पर भी पूरी पाबंदी लगवाई थी।


क्या कहते है प्राचार्य
प्राचार्य शेर सिंह का कहना है कि अभिभावकों को जब छात्रों के दाखिले के लिए बुलाया गया तो उन्होंने शुक्रवार कोअंग्रेजी विषय के अध्यापक पर आरोप लगाए है। उनके संज्ञान में अब यह मामला आया है तो अध्यापक और अभिभावकों को समझाया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की कोई शिकायत न हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed