फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   panchyat chunav

विरोधियों का खेल बिगाड़ने में बीती रात

Sun, 10 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Sun, 10 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
पंचायत चुनाव की चक्कलस में प्रत्याशियों ने शनिवार की रात को सारे पत्ते खोलकर मतदान को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। शाम होते ही उम्मीदवार हर दांव-पेंच आजमाने में लग गए। क्योंकि रविवार के बाद तो ऐसा मौका पांच वर्ष बीतने के उपरांत ही मिलेगा।
विज्ञापन




वोट के लिए कुछ स्थानों पर नोट के खेल की भी चर्चाएं जोरों पर रही। सरपंच, जिला परिषद व पंचायत समिति के उम्मीदवार रात भर अपने विरोधियों का खेल बिगाड़ कर चुनाव अपने पाले में करने में जुटे रहे। प्रत्याशियों के लिए वोटिंग शुरू होने के पहले के 12 घंटे किसी कयामत से कम नहीं रहे।
विज्ञापन


जहां कड़ा मुकाबला, उतनी ही ज्यादा खुशामद
झज्जर व बहादुरगढ़ खंड में गांव की चौधर के लिए रविवार को वोट पड़ने हैं। सरपंच, पंच, जिला पार्षद और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रहे व्यक्ति प्रचार के दौरान भली भंति जान गए हैं कि उनका चुनाव किस तरफ जा रहा है। कुछ प्रत्याशी तो मुकाबले में पिछड़ जाने के कारण जीतने वालों को समर्थन कर चुके हैं, वहीं जो प्रत्याशी कड़े मुकाबले मेे हैं वे पिछले 24 घंटे से वोटों के लिए खेल रहे हैं। क्षेत्र के 18-20 गांव ऐसे हैं, जहां मुकाबला चंद वोटों की जीत का है। इन गांवों में प्रत्याशियों के लिए शनिवार की रात बड़ी निर्णायक रही। वोट पाले में लाने के लिए वे जो कर सकते थे, पीछे नहीं हटे। दिन में जहां घर घर जाकर, खास कर अपनेे से नाराज लोगों को मनाने का अभियाल चला तो सायं से वोटरों के लिए मौज मस्ती का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के कंधे रहा सेवा का दायित्व
वैसे तो ग्राम पंचायत चुनाव में शराब का दौर चुनाव शुरू होते ही शुरू हो गया था। प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए ठेकों को बंद करवा दिया है। लेकिन जानकारों की मानें तो प्रत्याशियों ने शराब बिक्री पर पाबंदी को देखते हुए पहले से ही पियक्कड़ों के लिये अंग्रेजी-देशी  शराब की व्यवस्था पहले से ही करके स्टाक लगा रखा है। मतदाताओं के मोह ने प्रत्याशियों को पंगु बना दिया, जिसके चलते पर्चा दाखिले के बाद जिताऊ प्रत्याशी के लिये मतदाताओं की  खिदमत और उनकी सारी सेवाओं का दायित्व प्रत्याशियों पर आ गया और वह भी मजबूरी  में क्या न करते के पैटर्न पर आगे बढ़ना शुरू हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed