{"_id":"67db20cb112db81c0102f461","slug":"panchs-met-adc-to-elect-a-new-sarpanch-in-chhara-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113589-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा में नया सरपंच बनाने के लिए एडीसी से मिले पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा में नया सरपंच बनाने के लिए एडीसी से मिले पंच
Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 63 : एडीसी सलोनी शर्मा को मांग पत्र सौंपते छारा के पंच व ग्रामीण। स्रोत पाठक
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। एक महीने पहले छारा में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर सस्पेंड हुई छारा की सरपंच जया के मामले को लेकर गांव के पंच और ग्रामीण झज्जर में एडीसी सलोनी शर्मा से मिले। उन्होंने गांव में नया सरपंच बनाने और सस्पेंड सरपंच की जांच निष्पक्ष और जल्द कराने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द इसकी जांच कराएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच के सस्पेंड होने के बाद से गांव में विकास कार्य रुक गए हैं। उन्हें जल्द शुरू कराया जाए।
एडीसी को मांग पत्र देने वालों में पंच अनिल दलाल, मोनू, अमित कुमार, पूनम, कदम, राजेश कुमार, कविता, सुनीता, शीला, संतोष, मनीष जस्सू समेत अन्य शामिल रहे। उन्होंने एडीसी सलोनी शर्मा से छारा गांव में नया सरपंच बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब से गांव की सरपंच सस्पेंड हुई हैं गांव में चारों ओर कूड़ा फैल रहा है। कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं पहुंच रहा। सभी विकास कार्य रुक गए हैं। विकास कार्य रुकने के बाद ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक महीने पहले गांव में कब्रिस्तान की जगह पर चहारदीवारी कराई जा रही थी। इसमें सरपंच जया की ओर से लापरवाही बरती गई। 1648 वर्ग गज जमीन पर चहारदीवारी कराने की बजाय इससे अधिक जमीन पर चहारदीवारी कराई जा रही थी।
विज्ञापन
इसका ग्रामीणों ने विरोध किया था और इस चहारदीवारी को गिरा दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। सरपंच को जिला उपायुक्त ने सस्पेंड करने के आदेश जारी किए थे।