{"_id":"57c33da64f1c1bf638d50b45","slug":"panchayat-electric-problem-agitation-of-new-meeter-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांवों की पंचायत, पुराने मीटर लगाने को सात दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांवों की पंचायत, पुराने मीटर लगाने को सात दिन का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुंडाखेड़ा में ग्रामीणों ने मेरा गांव जगमग गांव योजना का विरोध करते हुए बिजली निगम से नए मीटर वापस लेकर पुराने मीटर लगाने की मांग की है। इसके लिए पंचायत ने निगम को एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में निगम ने पुराने मीटर वापस नहीं किए तो ग्रामीण अपने स्तर पर नए मीटरों को उखाड़ देंगे। यह फैसला रविवार को गांव में हुई पंचायत में लिया गया।
मुंडाखेड़ा सहित देवरखाना, लोहट, लगरपुर और लगरपुर के सरपंचों, पंचों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। पंचायत शाम साढे़ चार से साढे़ पांच बजे तक करीबन एक घंटा चली। अध्यक्षता ग्राम सरपंच मुंडाखेड़ा रमेश ने की। पंचायत का आयोजन समस्त ग्रामीणों की आपसी सहमति से किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सरकार की ओर से चलाई जा रही जगमग योजना में शामिल नहीं होना चाहते, लेकिन फिर भी सरकार उन्हें जबरन इस योजना से जोड़ना चाहती है, जबकि वे इसी सप्ताह में पहले भी बिजली मीटरों को बाहर लगाए जाने का विरोध कर चुके हैं।
पंचायत में इस बात का निर्णय लिया गया कि प्रशासन और विभाग उनके घरों से बिना किसी से पूछे उतारे गए मीटरों को वापस लगाएं और जो नए मीटर उनकी जगह लगाए गए हैं, उन्हें उतारकर वापस ले जाएं। अगर सप्ताह भर में लगाए गए नए मीटरों को नहीं उतारा गया तो ग्रामीण स्वयं ही अपने स्तर पर मीटरों को उखाड़कर फेंक देंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय व ठेकेदारों के कर्मचारियों बिजली के जो मीटर घरों के भीतर से उतारे हैं, वे ग्रामीणों के अपने पैसे से खरीदे गए हैं, जबकि सरकार की लेबोरेटरी से पास करवाकर स्वयं विभागीय कर्मचारियों की देखरेख में लगाए गए हैं।
फिर कैसे विभाग ऐसे बिना किसी की अनुमति के उन्हें उखाड़कर लेकर जा सकते हैं। पुराने मीटर ही लगाएं घर से बाहर ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग को मीटर घरों के बाहर ही लगाने हैं तो वे उनके घरों में लगे बिजली के पुराने मीटरों को घरों के बाहर लगा दें, जिससे ग्रामीणों को कोई भी आपत्ति नहीं है।
अगर ऐसा नहीं किया तो पांचों गांवों के सरपंच और लोग डीसी के माध्यम से सीएम मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। पंचायत में ग्राम सरपंच मुंडाखेड़ा रमेश पहलवान, ग्राम सरपंच देवरखाना मंगतराम, सरपंच लोहट राकेश, सरपंच दरियापुर, लगरपुर ने शिरकत की। वहीं पंचायत में शिव सिंह, कंवर लाल, बंसी राम, बलवान सिंह, अनिल कुमार, जय भगवान, सत्यवान, दिनेश, मोहन सिंह, रोहताश, छोटूराम, आजाद, प्रकाश सहित सैकड़ों लोग भी उपस्थित रहे।