फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   panchayat election

पंचायत चुनाव में चार गांवों की कमान ग्रेजुएट महिला सरपंचों को

Mon, 18 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 18 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
panchayat election

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में तीन खंडों बेरी, मातनहेल व साल्हावास की 116 गांवों की चौधर पर रविवार को मुहर लग गई। इन गांवों में से 50 चौधर पर महिलाओं का कब्जा हुआ है। चुने गए सरपंच युवा हैं, जिनकी औसत आयु 37 वर्ष तक है।

विज्ञापन


नव निर्वाचित सरपंचों में 10 ग्रेजुएट हैं, जिनमें से 4 महिलाएं हैं। रविवार को पंचायत चुनाव में तीन खंडों में जो नतीजे आए उनमें बेरी में 18 मातनहेल में 16 और साल्हावास में 16 महिला सरपंच चुनी गई हैं।
विज्ञापन


इनमें से चार महिला सरपंच जहां ग्रेजुएट या इससे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं, वहीं 15 महिला सरपंच आठवीं पास और 31 दसवीं पास हैं। जिन गांवों में ग्रेजुएट महिला सरपंच मिली है, उनमें सेरिया में मानिका, बीड़ छुछकवास में मीना, बहु में भारपति देवी और कालियावास में प्रियंका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात है कि मातनहेल जैसे पिछड़े इलाके को तीन ग्रेजुएट महिला सरपंच मिली हैं। एक ग्रेजुएट महिला सरपंच बेरी क्षेत्र से हैं। बात साल्हावास खंड की करें तो यहां कोई ग्रेजुएट महिला सरपंच नहीं है। 11 महिला सरपंच 10वीं पास हैं, तो 5 पांचवीं तक ही पढ़ी लिखी हैं।


किस वर्ग से कितनी महिला सरपंच
खंड बेरी, साल्हावास व मातनहेल के 116 गांवों में 50 महिला सरपंच बनी है। गांव में हर वर्ग की महिलाओं को नेतृत्व मिला है। सामान्य वर्ग से जहां 32 महिला सरपंच चुनी गई हैं। वहीं एससी वर्ग से 13, ओबीसी से 2 और बीसी वर्ग से 3 महिला सरपंच चुन कर आयी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed