फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Padyatra today to mark the birth anniversary of Sardar Patel

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Padyatra today to mark the birth anniversary of Sardar Patel
झज्जर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में दो दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा सोमवार को महर्षि दयानंद स्टेडियम झज्जर से सुबह 9 बजे शुरू होकर गुढ़ा होते हुए बेरी हलके के गांव धौड़ में संपन्न होगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसमें देशभक्ति के नारों और राष्ट्रनिष्ठ भावनाओं के साथ बड़ी संख्या में युवा, छात्र, महिलाएं, खिलाड़ी और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण, एकीकरण और समर्पण की उस प्रेरक गाथा को जन-जन तक पहुंचाएगी जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष का सम्मान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम, प्रेरक संदेश और युवा, छात्र, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, एनएसएस, एनसीसी के युवा वर्ग सहित हर वर्ग की सहभागिता इसकी विशेषता रहेगी। दूसरी पद यात्रा 11 नवंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो बुपनिया (बादली) से प्रारंभ होकर डाबौदा से होती हुई मांडौठी (बहादुरगढ़) तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य युवाओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत व देश को राजनीतिक एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल के विचारों से जोड़ना है जिससे राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सशक्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed