फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paddy procurement started in Beri and Matanhel grain market: SDM

बेरी व मातनहेल अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू : एसडीएम

Thu, 07 Oct 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started in Beri and Matanhel grain market: SDM
बेरी अनाज मंडी का निरीक्षण करते एसडीएम रविंद्र कुमार। - फोटो : Jhjhar
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बेरी व मातनहेल अनाज मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार ने बेरी अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों व आढ़तियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान शेड्यूल के मुताबिक धान को अच्छी तरह से सुखाकर, साफ-सफाई करके, नमी की मात्रा घटाकर ही मंडी में लेकर आएं ताकि फसल की बिक्री जल्द हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की फसल की बिक्री करने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए खरीद संबंधी सभी नॉर्म एवं औपचारिकताओं का सही पालन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में धान में नमी को सोखने व सफाई के लिए इलेक्ट्रिक झरने भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि आढ़तियों के पास तिरपाल, बारदाना आदि आवश्यक सामान उपलब्ध हो, ताकि बरसात के समय में किसानों की धान को कोई नुकसान न हो। मंडियों में खरीद से संबंधित रिकॉर्ड पूर्ण रूप से तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed