फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Oxygen plant shed ready, only waiting for machinery

ऑक्सीजन प्लांट का शेड बन कर तैयार, केवल मशीनरी का इंतजार

Sat, 15 May 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant shed ready, only waiting for machinery
झज्जर। शहर के सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) की ओर से प्लांट के लिए शेड तैयार कर दिया गया है। केवल फर्श लगाने का कार्य बाकी है, जो रविवार तक पूरा कर दिया जाएगा। अब प्लांट के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) की ओर से मशीनरी की स्थापना का कार्य बाकीबचा है। डीआरडीओ के अधिकारियों से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और उपायुक्त जितेंद्र कुमार निरतंर संपर्क साध रहे हैं, ताकि ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालू करवाया जा सके।
विज्ञापन

वहीं बाढ़सा एम्स व बहादुरगढ़ के अस्पताल में भी जल्द ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी। झज्जर के सामान्य अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन जनरेशन वाले प्लांट में मशीनरी की स्थापना का कार्य भी जल्द पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में अनेक स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इसके तहत झज्जर के सामान्य अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए प्लांट लगाने का कार्य पिछले शुक्रवार को शुरू कर दिया गया था। प्रदेश में 500 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, जोकि डीआरडीओ की तरफ से 100 बेड वाले अस्पताल में लगाए जाने हैं। इनमें नारायणगढ़, चरखी दादरी, फतेहबाद, पलवल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा, जगाधरी, रोहतक, झज्जर, नारनौल मांडीखेड़ा शामिल हैं। वहीं 200 बेड वाले 16 अस्पतालों में 1000 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगेंगे, जोकि अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, यमुनानगर, सिरसा और पंचकूला के सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से झज्जर नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के शेड का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। ऑक्सीजन प्लांट में मशीनरी की स्थापना के लिए डीआरडीओ के अधिकारियों से बात चल रही है। ऑक्सीजन प्लांट के पूरा होने पर जिले में तकरीबन ऑक्सीजन की किल्लत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद बाढ़सा एम्स व बहादुरगढ़ में भी करीब ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण होगा।
- डॉ. अरविंद शर्मा, सांसद, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed