फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Oxygen gardens to be developed on 65 acres of land in nine villages

नौ गांवों की 65 एकड़ भूमि पर विकसित किए जाएंगे ऑक्सीजन बाग

Sun, 27 Jun 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Oxygen gardens to be developed on 65 acres of land in nine villages
झज्जर। जिले में प्रारंभिक चरण में 9 गांवों की 65 एकड़ जमीन पर ऑक्सीजन बाग विकसित किए जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली गई हैं। डीसी श्याम लाल पूनिया ने संबंधित अधिकारियों व सामाजिक दायित्व के तहत भागीदार बन रहे औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक कर ऑक्सीजन बाग के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने कहा कि ऑक्सीजन बाग विकसित करने की सोच को मूर्त रूप देने में जिला प्रशासन की टीम पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। सामाजिक सहभागिता के साथ पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सामने रखते हुए पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जमीन व पानी की उपजाऊ क्षमता अनुसार अभी 9 गांवों में बाग लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एडीसी जगनिवास की देखरेख में व ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के साथ प्रबंधन टीम ने मौके का मुआयना करते हुए भूमि की उत्पादन क्षमता, पानी आपूर्ति सहित अन्य पहलुओं पर फोकस करते हुए 65 एकड़ जमीन को बाग के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में एडीसी जगनिवास, सीईओ डीआरडीए त्रिलोकचंद, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, एसडीएम बादली विशाल, सीटीएम शिवजीत भारती, डीडीपीओ ललिता वर्माव सीएमजीजीए सुप्रिया सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑक्सीजन बाग की इस पहल में ग्रामीण भी बनेंगे भागीदार
डीसी ने कहा कि प्रशासनिक व सीएसआर गतिविधियों के तहत टीम भावना के साथ ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी भी सुखद वातावरण की परिकल्पना को साकार करने में सहायक रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में ग्रामीण भी भागीदार बनेंगे। प्रबंधन टीम की ओर से किए गए दौरे में ग्रामीणों की ओर से भी पौधे लगाने व उनके संरक्षण का विश्वास दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया
डीसी ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत एडीसी जगनिवास की देखरेख में ट्रीमैन देवेंद्र सूरा, डीडीपीओ ललिता वर्मा, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन अरविंद बेनीवाल व अन्य सदस्यों ने खंड स्तर पर गांव का दौरा किया। टीम की ओर से बहादुरगढ़ खंड के गांव मातन व खरहर, मातनहेल खंड के गांव खानपुर खुर्द व मातनहेल, बादली खंड के गांव शाहपुर मलिक, बेरी खंड के गांव सिवाना, माछरौली खंड के गांव समसपुर माजरा, साल्हावास खंड के गांव कासनी व झज्जर खंड के गांव तलाव में ऑक्सीजन बाग को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed