फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Out of 57 positive cases reported in dengue district, 31 are from Bahadurgarh

डेंगू के जिले में निकले 57 पॉजिटव केसों में से 31 बहादुरगढ़ के

Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Out of 57 positive cases reported in dengue district, 31 are from Bahadurgarh
शहर में भी डेंगू के केसों में इजाफा हो रहा है। जिले में अब तक 57 केस निकले हैं और इनमें से 31 केस बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न हिस्सों में ही निकले हैं। ऐसे में आए दिन यहां डेंगू के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 लाख 72 हजार से ज्यादा घरों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 7995 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। अभी तक 655 सैंपलों में 57 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए अब तक 7240 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी अनुसार अब तक 2 लाख 18 हजार कूलरों की जांच की गई इनमें से 3700 कूलरों में लार्वा मिला है। करीब 3 लाख पानी की टंकियों की जांच हुई इनमें से 3100 टंकियों में लार्वा मिला। वहीं 1 लाख 64 हजार 500 कंटेनर की जांच की तो इनमें से 1937 में लार्वा पाया गया। करीब 1 लाख 5 हजार पानी की हौद की जांच की गई तो इनमें से 2500 हौद में लार्वा मिला। करीब 35 हजार फ्रिजों की जांच की गई तो इनमें से करीब 700 में लार्वा मिला है।
विज्ञापन

बताया गया है कि डेंगू का डंक करीब 2 महीनों तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी गतिविधियां तेज कर दी हैं ताकि डेंगू को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दरअसल, इस बार रिकार्ड तोड़ बारिश हुई है। इसके कारण जगह-जगह बरसाती पानी जमा है। सेक्टरों के अलावा कई अन्य रिहायशी कॉलोनियों में खाली प्लॉटों, पार्कों व अन्य जगहों पर समस्या ज्यादा है। इस कारण अब मच्छर भी खूब पनप रहे हैं इनमें डेंगू मच्छर भी मिलते हैं। चूंकि अभी तापमान में ज्यादा कमी नहीं हुई है, इसलिए अक्तूबर माह के बाद नवंबर में भी डेंगू का खतरा बना रहेगा। इस बार अधिक बरसात के कारण शहर के अधिकतर सेक्टरों और अपार्टमेंट में खाली प्लाटों में जगह जगह बरसाती पानी भरा है इसलिए डेंगू का खतरा ज्यादा है। घरों के अंदर भले ही मच्छर न पनप पाएं, लेकिन बाहर मच्छरों के पनपने लिए माहौल अनुकूल बना हुआ है।

अभी तक जिले में डेंगू के कुल 57 केस आ चुके हैं और इनमें से 31 केस बहादुरगढ़ शहर से हैं। मंगलवार को 5 नए केस मिले थे। इनमें से 3 केस सेक्टर-6 बहादुरगढ़ से हैं। अस्पताल में दाखिल मरीजों की निगरानी की जा रही है। बचाव के जो भी उपाय हैं, वे अपनाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से एंटी लार्वा गतिविधियां निरंतर जारी हैं और जहां-जहां केस निकले हैं वहां व उसके आसपास क्षेत्र में फोगिंग भी करवाई जा रही है।
-डॉ. सरिता गौरी, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed