फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Out of 1968, 1920 appeared for NEET UG exam, 48 were absent, students said the paper was easy

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1968 में से 1920 ने दी नीट यूजी की परीक्षा, 48 गैर हाजिर, विद्यार्थी बोले आसान था पेपर

Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Out of 1968, 1920 appeared for NEET UG exam, 48 were absent, students said the paper was easy
04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ - फोटो : kathua
झज्जर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगभग 20 परीक्षार्थी लेट पहुंचे, उनको अंदर जाने दिया गया, लेकिन परीक्षा खत्म पर उन सभी के बायोमीट्रिक किए गए ताकि परिणाम में दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन

पिछले साल बहादुरगढ़ के केंद्रों पर परीक्षा के बाद गलत कोड के पेपर बंटने से विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में नाराजगी थी। इस बार जिले में निजी की बजाय सरकारी स्कूलों में परीक्षा करवाई गई। परीक्षा केंद्र में जाने से तीन स्तरीय सुरक्षा से विद्यार्थियों को जांच के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन

जिला में सभी छह परीक्षा केंद्रों पर 1968 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिनमें 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी खुम्मार में 259, पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बीकानेर चौक) झज्जर में 397,गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर चौक झज्जर में 465,गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, झज्जर में 281, केंद्रीय विद्यालय, झज्जर में 237 और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, किलोई में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 281 परीक्षार्थियों ने नीट परीक्षा में भाग लिया। इनमें 7 डिसएबल्ड परीक्षार्थी भी शामिल रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई जबकि डिसएबल्ड परीक्षार्थियों के लिए यह समय सीमा 2 से 6 बजे निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की उतरवाई चप्पलें, सामान भी बाहर रखवाया
परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर पुलिस कर्मी तैनात थे। परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच कर अंदर जाने दिया जा रहा था। गेट पर ही परीक्षार्थियों की चप्पल तक उतरवाकर दोनों तरफ से चेक की गई। इसके अलावा पानी की बोतल के ढक्कन तक खोलकर देखे गए। एडमिट कार्ड, फोटो व पहचान पत्र और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ही अंदर ले जाने की अनुमति थी। लड़कियों के बालों में से भी रबड़ उतरवा दी गई।

दुकानों को करवाया गया बंद
परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए, उसके नजदीक फोटोस्टेट मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाली दुकानों को बंद रखा गया। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। शहर के दो केंद्रों के आसपास जितनी भी दुकानें थी, बाद में पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बंद करवा दिया। परीक्षार्थियों के साथ आए परिजनों को भी केंद्रों से दूर बैठाया गया ताकि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।

डीसी व डीसीपी ने किया निरीक्षण
नीट (यूजी) परीक्षा सभी आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके और नकल रहित संपन्न हुई। इसके लिए स्वयं डीसी प्रदीप दहिया ने कमान संभाली और जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को डीसीपी लोगेश कुमार पी के साथ निरीक्षण किए। उन्होंने परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजन की नियमानुसार सीसीटीवी के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्था देखी। साथ ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक व स्टाफ से भी पूछताछ की।



जुलॉजी और बायोलॉजी ठीक आई हुई थी। फिजिक्स न्यूमेरिकल बेस आई हुई थी। इसमें से ज्यादा प्रश्न आए थे। पेपर ठीक था। पहली बार परीक्षा दी है।
- वरुण, परीक्षार्थी, गुरुग्राम

पहली बार पेपर देने आई थी। पेपर ठीक आया हुआ था। इस बार पेपर का पैटर्न देखा है। देखते है कितने नंबर आते हैं।
- तनुजा, गिरावड़ गांव


परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइंस को फॉलो किया गया।
- प्रदीप दहिया, डीसी, झज्जर

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ- फोटो : kathua

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ- फोटो : kathua

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ- फोटो : kathua

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ

04jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते परीक्षार्थ- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed