फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Opposition is confused, expansion of metro will happen under any circumstances: MP

विपक्ष कर रहा है भ्रमित, हर हाल में होगा मेट्रो का विस्तारीकरण : सांसद

Mon, 24 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Opposition is confused, expansion of metro will happen under any circumstances: MP
बहादुरगढ़ से वाया सांपला होकर रोहतक तक किए जाने वाले मेट्रो के विस्तारीकरण के रद्द होने के मामले में भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि विपक्ष इस मामले में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। जबकि इस मामले की फाइल बंद नहीं हुई है, कुछ तकनीकी खामियां है जिसे जल्द ही पूरा कर दोबारा से सर्वे कराने का काम शुरू किया जाएगा। सांसद रविवार को जिले के कस्बा बेरी के एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जो तकनीकी खामियां है उसे भी दुरुस्त करने के साथ-साथ मामले को हरियाणा सरकार के संज्ञान में भी लाया गया है। उम्मीद यहीं है कि मेट्रो के विस्तारीकरण का जो सपना है वह हर हाल में पूरा होगा। हुड्डा शासनकाल के समय ब्राह्मण समुदाय के दोहली की जमीन पर मालिकाना हक दिए जाने के फैसले को प्रदेश सरकार द्वारा बदले जाने के मामले मेें पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इसके लिए सीएम से जल्द ही मुलाकात की जाएगी और ब्राह्मण समाज को दोहली की जमीन दिए जाने का जो अधिकार है उससे उसे कतई वंचित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में दोबारा से मनोहर सरकार की दोबारा से ताजपोशी जनसमर्थन से इसलिए हुई है कि सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। इस मौके पर उनके साथ केशव सिंगल, बेरी मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed