फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Operation of train running at 110 km speed started

दिल्ली-रोहतक-नयी दिल्ली खंड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन शुरू

Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Operation of train running at 110 km speed started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। उत्तर रेलवे ने दिल्ली-रोहतक मार्ग पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया है। बुधवार को यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 10:45 बजे बहादुरगढ़ पहुंची। इसके चलने से इस मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को काफी लाभ होगा।
इस रूट पर चलने वाली मेमू सवारी गाड़ी थ्री फेज तकनीक से युक्त है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि थ्री फेज तकनीक पर चलने वाली यह पहली मेमू ट्रेन है। दिल्ली मंडल के ईएमयू कार शेड द्वारा इस 16 कोच ट्रेन का गठन सफलतापूर्वक पूरा किया है। दैनिक यात्रियों ने भी इस गाड़ी में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की है। दिल्ली-रोहतक दैनिक यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि आईसीएफ चेन्नई में निर्मित यह मेमू रेक आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी में आरामदायक फोम सीट, स्टील फ्लोरिंग, ग्रैब हैंडल, हाई स्पीड पंखे और स्लाइडिंग दरवाजे लगाए गए हैं। इस ट्रेन के प्रत्येक कोच में दो शौचालय (बायो टॉयलेट) हैं। सुरक्षा के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लोको पायलटों और गार्डों की सुविधा के लिए उन्नत डिजाइन केबिन है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल प्रवक्ता अजय माइकल ने बताया कि इस मेमू को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलने के लिए तैयार किया गया है। इस एक सवारी गाड़ी में एक साथ 4800 यात्री सफर कर सकते हैं। ट्रेन बिजली की कम खपत को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। गाड़ी में जीपीएस युक्त यात्री सूचना प्रणाली भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed